
अपडेटेड 21 July 2025 at 10:21 IST
‘अरे भाई रुक जाओ…’; कैमरे के सामने शहनाज गिल हुईं पानी-पानी, ड्रेस ठीक करते हुए पैपराजी बनाने लगे थे VIDEO
Shehnaaz Gill: ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऊप्स मूमेंट का शिकार होते-होते बची हैं। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

शहनाज गिल फैंस की काफी चहेती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में वो मुंबई में हनी सिंह के लग्जरी वॉच ब्रांड योयो वॉचेस के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं।
Image: Instagram
इस इवेंट के लिए शहनाज ने एक स्लीवलेस शिमरी मिनी ड्रेस पहनी थी। वो सोफे पर बैठी अपनी शॉर्ट ड्रेस को ठीक कर रही थीं। इतने में सामने से पैपराजी उनका वीडियो बना रहे थे।
Image: InstagramAdvertisement

ड्रेस की वजह से शहनाज गिल थोड़ा अनकंफर्टेबल हो गईं लेकिन उन्होंने बिना गुस्सा किए, बड़ी ही शांति से पैपराजी से कैमरा बंद करने के लिए कहा।
Image: Instagram
वीडियो में शहनाज गिल पैप्स से कहती हैं- “अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ”। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Image: InstagramAdvertisement

अब वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां बहुत से लोगों ने पैपराजी को लताड़ लगाते हुए लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए।
Image: Instagram
वहीं, कुछ यूजर्स ने शहनाज को ही ऐसी ड्रेस पहनने के लिए फटकार लगा दी। उनका कहना है कि अगर अनकंफर्टेबल हो तो ऐसी ड्रेस पहननी ही क्यों है।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 10:21 IST