
Dhinchak Pooja: ढिंचैक पूजा याद है ना! चोरी छिपे कर ली शादी, PHOTOS शेयर कर दिखाई झलक; आखिर कौन है दूल्हा?
Dhinchak Pooja: 'क्रिंज पॉप क्वीन' ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। आलम ये है उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब उनके फैंस उन्हें नई जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' गाकर रातों-रात स्टार बनीं ढिंचैक पूजा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सीक्रेट वेडिंग की वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।
Image: Instagram
ढिंचैक पूजा उर्फ पूजा जैन लाल जोड़े में सजी-धजी नजर आ रही हैं। इस खास लम्हें की झलक उन्होंने अपने फैंस को दिखाई है। इनमें वो दूल्हे राजा संग पोज दे रही हैं।
Advertisement
कुछ तस्वीरों में कपल एक-दूजे की आंखों में खोया नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने दूल्हे की पहचान और चेहरा रिवील नहीं किया। ऐसे में हर किसी के जहन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दूल्हा है कौन?
Image: Instagram
पूजा ने शादी के लिए पारंपरिक रेड लहंगा चूज किया। लाल चूड़ा, मांग में टीका और गले में हार पहने वो बेहद खूबसूरत लगीं। जबकि उनके दूल्हे राजा ने व्हाइट शेरवानी कैरी की।
Advertisement
ढिंचैक पूजा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये मेरी शादी की क्लिप है। मैं बाकी वीडियो बाद में पोस्ट करूंगी।'
तस्वीरें देखने के बावजूद कुछ लोग उनकी शादी पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें अनूठे अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Image: Instagram
एक यूजर ने लिखा, 'सेल्फी मैंने ले ली आज।' दूसरे यूजर ने उनके पति के लिए लिखा, 'अब इनसे रोज गाने सुनना।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'वेडिंग ट्रैक कब?' एक ने लिखा, ‘गाड़ी में टू सीटर।’
Image: Instagram
ढिंचैक पूजा को असली पहचान साल 2015 से 2017 के बीच मिली। उनके गाने 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू', 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे गानों ने यूट्यूबर पर बड़ी संख्या में व्यूज बटोरे।