
शादी कर रहीं Selena Gomez, दोस्तों संग बैचलर पार्टी में उड़ाया गर्दा; ब्राइड-टू-बी लुक में छाईं- PHOTOS VIRAL
Selena Gomez Bachelorette Party: हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। वो म्यूजिशियन और लिरिसिस्ट बेनी ब्लैंको से शादी करने वाली हैं। शादी से पहले उन्होंने दोस्तों संग इपनी बैचलरेट पार्टी रखी जिसे वो एन्जॉय करती नजर आईं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वो बहुत जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड बेनी ब्लैंको संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
इससे पहले उन्होंने मेक्सिको के काबो सैन लुकास में अपने दोस्तों संग अपनी बेचलरेट पार्टी एन्जॉय कीं।
Advertisement
सेलेना गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम पर बैचलर पार्टी से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। वो यॉट में अपनी गर्ल गैंग संग फुल मस्ती करती दिखाई दीं।
बैचलर पार्टी में ब्राइड टू बी सेलेना के लुक्स ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मीनी ड्रेस के साथ उनके वेल पर लिखे 'ब्राइड टू बी' चर्चा में रहीं।
Advertisement
पार्टी की पूरी सजावट ब्राइडल थीम पर बेस्ड रही। बैलून पर लिखे ब्राइड से लेकर 'मिसेज लेविन' डेकोर का आकर्षण का केंद्र रहा।
खबरें है कि अगले महीने यानी सितंबर में दोनों कैलिफोर्निया में शादी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
मालूम हो कि सेलेना और ब्लैंको साल 2023 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने पिछले साल (2024) में सगाई की थी। फिलहाल सेलेना-बेनी की शादी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
Image: Instagram