
Sawan: सावन आते ही हरी-हरी चूड़ियां पहन सुंदरता में लगाना चाहते हैं चार चांद? अपनाएं ये स्टाइल, हर आउटफिट पर दिखेंगे लाजवाब
Sawan: सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ हरियाली, मेहंदी की खुशबू और पारंपरिक त्योहारों की धूम देखने को मिलती है। इस पवित्र महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना और हाथों में हरी कांच की चूड़ियां सजाना बहुत शुभ मानती हैं। ऐसी मान्यता है कि हरा रंग सौभाग्य, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक होता है, यही कारण है कि सावन में हरी चूड़ियों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए आप इन 6 स्टाइलिश कॉम्बिनेशंस को ट्राई कर सकती हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
हरी चूड़ियां और गोल्डन कड़ा: रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए हरी चूड़ियों के साथ पतले गोल्डन कड़े पहनें। यह सिल्क साड़ी और अनारकली सूट के साथ बहुत जचते हैं।
Image: AI
हरी चूड़ियां और कुंदन बैंगल्स: हैवी फेस्टिव लुक के लिए हरी चूड़ियों के साथ कुंदन बैंगल्स का मेल बेस्ट है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट को रिच फिनिश देता है।
Image: AIAdvertisement
हरी चूड़ियां और पर्ल बैंगल्स: सॉफ्ट और क्लासी लुक के लिए हरी चूड़ियों के साथ सफेद मोतियों वाली चूड़ियां पहनें। यह पेस्टल साड़ियों और चिकनकारी सूट पर बहुत सुंदर लगते हैं।
Image: AI
हरी और लाल चूड़ियों का मेल: भारतीय परंपरा में हरा और लाल रंग सदाबहार है। दोनों का कॉम्बिनेशन हाथों को बेहद पारंपरिक और आकर्षक लुक देता है।
Image: AIAdvertisement
हरी चूड़ियां और ऑक्सीडाइज्ड कड़ा: इंडो-वेस्टर्न या कॉटन कुर्ते के साथ हरी चूड़ियों में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कड़े पहनें। यह फ्यूजन स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है।
Image: AI
हरी चूड़ियां और स्टोन वर्क बैंगल्स: थोड़ा ग्लैमरस दिखने के लिए हरी चूड़ियों के बीच स्टोन वर्क वाली चूड़ियां लगाएं। यह शाम की पार्टी और सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट हैं।
Image: AI