Sara Tendulkar

अपडेटेड 3 March 2026 at 23:37 IST

Sara Tendulkar: भाई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी में छाईं सारा, मिरर-वर्क वाले गुजराती लहंगा में ढाया कहर

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के परिवार में जश्न का माहौल है क्योंकि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर घोड़ी जो चढ़ने वाले हैं। वो सानिया चंडोक से शादी रचा रहे हैं। अब कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं जिसमें सारा तेंदुलकर भी देखी गईं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 3 मार्च को शुरू हुए। पहला फंक्शन मेहंदी की रस्म थी, जो सितारों से जगमगा उठी। क्रिकेट, मनोरंजन और राजनीति की जानी-मानी हस्तियों ने इसमें शिरकत की।

Image: instagram

camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूरा तेंदुलकर परिवार मंगलवार को वेन्यू के बाहर पोज देता नजर आया। हालांकि, सोशल मीडिया नेटिजंस की नजरें दूल्हे की बहन सारा तेंदुलकर पर थम गईं जो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Image: instagram

Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर गुजराती लहंगे में सजी-धजी नजर आईं। उन्होंने मल्टी-कलर का मिरर-वर्क वाला गुजराती लहंगा पहना हुआ था जो उनपर काफी जच रहा था। 

Image: instagram

camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मेहंदी के लिए ये ड्रेस फिट बैठ रही थी। उन्होंने अपने लुक को हरे रंग के दुपट्टे से सजाया, जिस पर भी रंग-बिरंगे मिरर-वर्क की डिटेलिंग थी। उन्होंने मैचिंग नेकलेस, झुमके और मांग टीका से लुक पूरा किया। 

Image: instagram

Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनका मेकअप काफी ग्लोई था जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था लेकिन सबसे खास बात थी उनका अनोखा हेयरस्टाइल। उन्होंने बालों को पीछे की ओर चोटी में बांधा और उसे मिरर वर्क वाली परांडी से सजाया था।

 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 23:37 IST