
'बचपन के यार मिले तो हम मौज मस्ती के लिए तैयार...', सारा अली खान Beach पर कर रहीं मस्ती, 5वीं फोटो में खूब दिख रहीं ग्लैमरस
Sara Ali Khan: सैफ अली खान की लाडली और अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलक साझा करती रहती हैं। सारा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री ब्रेक पर हैं और अपने बचपन के दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का आनंद ले रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों के साथ वेकेशन से जुड़ी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
Image: instagram
तस्वीरों में सारा अली खान समुद्र किनारे बेहद कूल और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनकर अपने दोस्तों के साथ कई यादगार पोज दिए हैं।
Image: INSTAGRAMAdvertisement
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ याट पर मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं। वेकेशन का यह पल एक्ट्रेस के लिए काफी खास है।
सारा ने अपनी पोस्ट के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि सात समंदर पार अपने बचपन के दोस्तों से मिलकर वे बहुत खुश हैं और इस ट्रिप का मकसद सिर्फ ढेर सारी यादें बनाना है।
Image: instagram
Advertisement
सारा की इन तस्वीरों और वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस को उनका यह वेकेशन लुक और दोस्तों के साथ जुड़ाव काफी पसंद आ रहा है।
सारा आखिरी बार फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में दिखी थीं। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब वह जल्द ही फिल्म 'उड़ता तीर' में दिखाई देंगी।
12 अगस्त 1995 को जन्मीं सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा के माता-पिता 2004 में अलग हो गए थे और इसके बाद 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी की थी।
Image: instagram