
बॉर्नफायर से लेकर बर्फीली वादियों तक... सारा अली खान ने वेकेशन पर खूब किया एन्जॉय, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTOS
Sara Ali Khan Winter Vacation: सारा अली खान ने अपने भाई के साथ वेकेशन पर खूब मस्ती की। उन्होंने अपने वेकेशन की झलक तस्वीरों में दिखाई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
पटौदी खानदान के चिराग इब्राहिम अली खान और लाडली सारा अली खान इन दिनों वेकेशन पर हैं। यहां भाई-बहन ने मिलकर खूब मस्ती की। दोनों की वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है।
सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो भाई इब्राहिम संग चिल कर रही हैं। कभी वो बॉर्न फायर तो कभी बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाती दिखीं।
Advertisement
एक में सारा भाई के कंधे पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं इब्राहिम मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
कई और तस्वीरों में सारा के विंटर फैशन लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इन फोटोज में सारा स्टनिंग लगीं।
Advertisement
एक और फोटो में सारा बर्फीली वादियों के बीच चाय या कॉफी का आनंद ले रही हैं। हालांकि, सारा के वेकेशन से परे हटकर उनके स्टाइल और पहनावे ने अट्रैक्ट किया।
सारा ने वेकेशन पर न सिर्फ पैंट्स, लॉन्ग डेनिम कोट और बूट्स स्टाइल किया, बल्कि वेलवेट सूट में भी कहर ढाया। सलवार सूट में वो लाजवाब लगीं।