
Sapna Choudhary ने तोड़ी अपनी 'देसी' इमेज, तलाक की खबरों के बीच घाघरा-चोली छोड़ रिवीलिंग ड्रेस पहन इंटरनेट पर छाई, PHOTOS
Sapna Choudhary Stylish Photos: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का अंदाज अब बिल्कुल बदल चुका है। हमेशा सूट, साड़ी और घाघरा-चोली में नजर आने वाली सपना ने अपनी पुरानी 'देसी' इमेज तोड़ दी है और एक बेहद बोल्ड अवतार में इंटरनेट पर छा गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नई तस्वीरों में सपना समंदर के बीच क्रूज पर एंजॉय करती दिख रही हैं। उनका यह ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। यकीन मानिए, इन तस्वीरों से आपकी नजरें भी नहीं हटेंगी।
Image: Instagram/Sapna Choudhary
सपना ने नीले रंग की बेहद खूबसूरत 'स्वीटहार्ट नेकलाइन' और हाई स्लिट ड्रेस पहनी है। इस मॉडर्न लुक में वो सीढ़ियों पर बैठकर किलर पोज देती और अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
Image: Instagram/Sapna ChoudharyAdvertisement
सपना के इस मॉडर्न और बोल्ड लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें 'ब्यूटी क्वीन' बता रहा है, तो कोई कमेंट्स सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बारिश कर रहा है।
Image: Instagram/Sapna Choudhary
हर कोई उनके इस लुक का दीवाना हो गया है। एक तरफ जहां सपना अपने लुक से सबका दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
Image: Instagram/Sapna ChoudharyAdvertisement
इन दिनों उनके तलाक की खबरें जोरों पर हैं। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Image: Instagram/Sapna Choudhary
उनका कहना है कि उनके पति ने केवल घर में ही नहीं, बल्कि पब्लिक प्लेस पर भी कई बार उनके साथ हंगामा किया है।
Image: Instagram/Sapna Choudhary
पति के इस हिंसक बर्ताव से परेशान होकर सपना ने एक कड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपना ससुराल हमेशा के लिए छोड़ दिया है और अब वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके में शिफ्ट हो गई हैं।
Image: Instagram/Sapna Choudhary
तलाक के खबरों के बीच हरयाणा की क्वीन का यह स्टाइलिश अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Image: Instagram/Sapna Choudhary