
Anaya Bangar: जेंडर बदलकर लड़की बनीं अनाया बांगड़ बन सकती हैं मां? खुद किया खुलासा, कहा- मेरे पास यूट्रस नहीं इसलिए...
Anaya Bangar Pregnency Truth: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन अब जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद अनाया बन चुकी हैं। उन्होंने दुनिया के सामने अपनी नई पहचान को खुलकर स्वीकार किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अनाया ने बताया कि लड़के से लड़की बनने का यह सफर उनके लिए बेहद दर्द भरा और मुश्किलों से भरा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को अपनाया।
Image: Anaya Bangar/Instagram
अनाया के लिए सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बेटी के रूप में अपना लिया है। परिवार के इस साथ ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
Image: InstagramAdvertisement
जब अनाया से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह शादी जरूर करना चाहती हैं। लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी और नई जिंदगी पर है।
Image: Anaya Bangar/Instagram
अनाया ने खुलकर बताया कि सर्जरी के बाद वह प्राकृतिक रूप से बच्चा कंसीव नहीं कर सकतीं, क्योंकि उनके शरीर में ओवरीज और यूट्रस नहीं है।
Image: Instagram/Anaya BangarAdvertisement
अनाया ने बताया कि मां बनने के और भी तरीके हैं। सर्जरी से पहले स्पर्म फ्रीज करने का विकल्प होता है। इसके अलावा सरोगेसी या बच्चा गोद लेकर भी पैरेंट बना जा सकता है।
Image: Social Media
अनाया ने अपनी पसंद पर बात करते हुए कहा कि जब वह लड़का थीं, तो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती थीं। लेकिन लड़की बनने के बाद अब उन्हें लड़के अच्छे लगते हैं।