sambhavna-seth-twins-discharged-from-hospital grand-welcome-at-home-grandmother-puja-emotional video viral

Sambhavna Seth: जुड़वा बच्चों संग हॉस्पिटल से घर लौटी संभावना सेठ, दादा-दादी ने किया ग्रैंड वेलकम; हुए इमोशनल, VIDEO

Sambhavna Seth Twins: टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 45 साल की उम्र में संभावना जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्हें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। हाल ही में उन्होंने अपना नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें अस्पताल से घर तक की भावुक और खूबसूरत यात्रा दिखाई गई है।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

व्लॉग में संभावना ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों को घर ले जाने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। डॉक्टरों ने उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा न करने की सलाह दी थी क्योंकि इसमें 7-8 घंटे लग सकते थे। 

Image: Social Media
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसलिए उन्होंने वंदे भारत ट्रेन से सफर करने का फैसला किया, जिससे वह करीब ढाई घंटे में मुंबई पहुंच सकें। डिस्चार्ज होने से पहले संभावना ने अस्पताल के स्टाफ का दिल से धन्यवाद किया। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने स्टाफ को शगुन भी दिया और कहा कि पूरे समय सभी ने उनका और बच्चों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा। संभावना के मुताबिक, उनके जाने पर अस्पताल का स्टाफ भी काफी भावुक हो गया था।
 

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

व्लॉग में संभावना अपनी बेटी के साथ खूब बातें करती नजर आईं। उनकी छोटी सी बेटी भी उनकी बातों पर प्यारे-प्यारे रिएक्शन देती दिखी। जब बेटी मुस्कुराने लगी तो संभावना भावुक हो गईं। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस खास पल को देखकर पति अविनाश द्विवेदी भी बेहद खुश नजर आए। अस्पताल से निकलते समय संभावना और अविनाश ने अपने-अपने बच्चों को गोद में लिया। इस दौरान अस्पताल का पूरा स्टाफ उन्हें स्टेशन तक छोड़ने आया। 

Image: Instagram
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई पहुंचने के बाद संभावना और उनके बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। घर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। बच्चों को स्टेशन से लेने आई गाड़ी को भी खूबसूरत फूलों से सजाया गया था।

Image: Social Media
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर पहुंचते ही बच्चों की दादी ने उनकी आरती उतारी और पूरे परिवार ने नए मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। घर में हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Image: Social Media
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संभावना सेठ के इस भावुक व्लॉग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं और जुड़वा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लंबे इंतजार के बाद संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की जिंदगी में यह खूबसूरत पल आया है। जुड़वा बच्चों के आगमन से उनका परिवार पूरा हो गया है और घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड