
अपडेटेड 20 December 2024 at 13:29 IST
शादी के 8 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं एक्ट्रेस, लगे 65 इंजेक्शन, हुआ मिसकैरेज तो रो-रोकर बुरा हाल
Sambhavna Seth Miscarriage: मशहूर टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ इस समय बेहद दर्द से गुजर रही हैं। उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी शादी के 8 साल बाद पैरेंट्स बनने वाले थे। एक्ट्रेस तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई और उनका मिसकैरेज हो गया। Image: X

संभावना सेठ और अविनाश 18 दिसंबर, 2024 को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस को मिसकैरेज के दर्द से गुजरना पड़ गया। Image: X
Advertisement

अविनाश और संभावना ने अपने व्लॉग में बताया कि वे सालों से बच्चा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने IVF भी आजमाया जो सफल नहीं रहा। हालांकि, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं और 3 महीने पूरे कर चुकी थीं। Image: X

अविनाश ने कहा- “डॉक्टर भी हैरान थे कि इतना अच्छा आ रहा था सब कुछ। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि जुड़वां बच्चे हो सकते हैं। हम बहुत खुश थे और प्लानिंग कर रहे थे”। Image: Youtube
Advertisement

उन्होंने आगे कहा- “मुझे बहुत ही ज्यादा दुख है संभावना के लिए”। एक्ट्रेस को अबॉर्शन कराना पड़ा क्योंकि ये उनकी बॉडी के लिए सेफ नहीं था। Image: youtube

संभावना को पूरे कोर्स में 65 इंजेक्शन लगे लेकिन बच्चे के लिए उन्होंने खुशी-खुशी लगवा लिए। जब उन्हें लगा कि इंजेक्शन बंद हो जाएंगे तो उनके बच्चे की धड़कन भी बंद हो गई। Image: X
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 December 2024 at 13:29 IST