
Samantha Ruth Prabhu ने शेयर कीं 'बेबीमून' की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में पति राज के साथ थाईलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं एक्ट्रेस
साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के एक बेहद खूबसूरत और खास दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने काम से मैटरनिटी ब्रेक लिया है और इस समय को वह खुलकर एंजॉय कर रही हैं। लाइमलाइट से दूर, सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के इस स्पेशल फेज के हर एक पल को संजोने में व्यस्त हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और इस स्पेशल टाइम को वो बेहद एंजॉय कर रही हैं। इस बीच अब सामंथा ने इन खास पलों की फोटोज शेयर की है।
इस दौरान सामंथा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इन तस्वीरों में वेलनेस, बेहतरीन खाने और साथ बिताए शानदार पलों की खूबसूरत झलक है।
Advertisement
सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरू के साथ 'बेबीमून' की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
हफ्तों तक अपनी पिछली फिल्म का प्रमोशन करने के बाद सामंथा अब छुट्टियों पर आराम कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने खुद अपने जल्द ही माँ बनने की खबर भी शेयर की थी।
Advertisement
सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बता दें कि दोनों ने पिछले साल दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में दिखी थीं। इस फिल्म को उन्होंने राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी डुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था।