
Samantha Ruth Prabhu Pregnant: शादी के 6 महीने बाद ही गुड न्यूज देने वाली हैं सामंथा? वीडियो देखकर फैंस लगा रहे कयास
Samantha Pregnancy Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सामंथा का पेट नजर आ रहा है। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
शादी के 6 महीने बाद एक वीडियो सामने आते ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
Image: Social Media
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सामंथा का लुक देखकर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Image: Social MediaAdvertisement
प्रेग्नेंसी की खबरों पर न तो सामंथा और न ही उनके पति राज निदिमोरु ने कोई प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल ये सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहे कयास हैं।
Image: Social Media
वायरल वीडियो में सामंथा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Image: Social MediaAdvertisement
जश्न के दौरान सामंथा ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी। वहीं राज निदिमोरु ब्लैक टी-शर्ट, ब्राउन शर्ट और कैप में नजर आए। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
Image: Social Media
एक यूजर ने लिखा, “वह प्रेग्नेंट हैं, बधाई हो सैम”, जबकि दूसरे ने कहा, “यह साफ तौर पर बेबी बंप है।” फिल्म रिलीज से पहले सामंथा और राज पूरी टीम के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचे थे।
Image: Social Media
वहां दोनों ने भगवान बालाजी के दर्शन किए। सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की मुलाकात ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर हुई थी।
Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
फिलहाल सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को उनके बयान का इंतजार है और तब तक ये खबर सिर्फ अटकलों तक ही सीमित है।