
अपडेटेड 20 July 2025 at 11:21 IST
Saiyaara का वो सीन, जिसे देख रोंगटे हुए खड़े, सिनेमाघरों में खींचे चले जा रहे लोग; इमोशनल VIDEO
Saiyaara: बॉलीवुड में जमाने बाद एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने फैंस को सिनेमाघरों में जाने पर मजबूर कर दिया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 'सैयारा' ने भारत में दो दिनों में रिकॉर्डतोड़ 45 करोड़ की कमाई कर ली है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बॉलीवुड में जमाने बाद एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने फैंस को सिनेमाघरों में जाने पर मजबूर कर दिया है। हम बात कर रहे हैं 'सैयारा' की जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 'सैयारा' ने भारत में दो दिनों में रिकॉर्डतोड़ 45 करोड़ की कमाई कर ली है और आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।
Advertisement

सैयारा मूवी में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया है और उनकी एक्टिंग ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फिल्म के गाने भी सुपरहिट हैं जिसने मूवी के क्रेज को दोगुना कर दिया है।

अहान पांडे की फिल्म सैयारा का एक सीन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस की मानें तो इस सीन को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं और जो लोग अभी तक मूवी नहीं देखे हैं वो भी इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।
Image: XAdvertisement

वायरल हो रहे सीन में अहान पांडे टूटे दिल के साथ स्टेज पर गाना परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी आंखें नम है। हजारों दर्शक एक सुर में गा रहे हैं- 'सैयारा तू तो बदला नहीं है... मौसम जरा सा रूठा हुआ है।''

फैंस इस 10 सेकेंड के सीन को शेयर करते हुए बोल रहे हैं कि 'सैयारा' को प्रोमोट करने की भी जरुरत नहीं है। ये सीन दर्शकों को सिनेमाघर में खींचने के लिए काफी है।
Image: screengrabsPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 July 2025 at 11:21 IST