Saiyaara vs Sikandar

Saiyaara Day 3: अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने ‘सिकंदर’ को भी चटाई धूल, तीन दिनों की कमाई से कई सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे

Saiyaara Box Office Collection Day 3: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने पहले वीकेंड में इतिहास रच दिया है। उसने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल 'सैयारा' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है और दर्शकों से थिएटर खचाखच भर गए हैं।

Image: instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोहित सूरी ने इस फिल्म के लिए अहान पांडे को कास्ट किया है जिनका ये डेब्यू है। वहीं, अनीत पड्डा की भी बतौर लीड ये पहली फिल्म है। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी लाजवाब लगी।

Image: Screengrabs
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसी की बदौलत, अब फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देख मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

Image: Instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म 'सैयारा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग की है। इससे उसने 2025 की लगभग हर बॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ दिया।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिर दूसरे दिन यानि शनिवार को भी 'सैयारा' की कमाई में उछाल आया और इसने 25 करोड़ रुपये कमा डाले। अब तीसरे दिन यानि रविवार को इसकी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा रही है।

Image: Instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

Sacnilk ने फिल्म 'सैयारा' के डे 3 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। इनकी माने तो, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तीन दिनों के बाद फिल्म 'सैयारा' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 83 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ इसने कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी धूल चटा दी।

Image: X
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सलमान खान की सिकंदर ने डे 3 पर 19.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अजय देवगन की रेड 2 ने भी डे 3 पर 18 करोड़, अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने तीसरे दिन 32.5 करोड़ की कमाई की। इन सब को 'सैयारा' ने पछाड़ दिया।

Image: Republic
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड