
Rubina Dilaik: गौशाला में पैदा हुई थीं रुबीना, मां ने अकेले दर्द में तड़पते हुए दिया जन्म, ब्लेड से खुद काटी गर्भनाल
Rubina Dilaik: टीवी की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपनी मां की कठिन प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है और बताया कि कैसे उस समय में बुनियाद सुविधाएं भी मुश्किल से मिलती थीं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे मां बनने के लिए आपको अकेले ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।
Image: instagram
रुबीना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन दिनों का भी जिक्र किया जब उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां की उम्र केवल 18-19 साल थीं जब रुबिना का जन्म हुआ।
Image: instagramAdvertisement
रुबीना शिमला की रहने वाली हैं। उस समय पहाड़ों में इतनी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती थीं और बड़े अस्पताल भी दूर होते थे।
Image: instagram
रुबीना ने खुलासा किया कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनकी मां के पास उनकी बड़ी दादी के अलावा और कोई नहीं था। एक्ट्रेस गौशाला में पैदा हुई थीं।
Image: instagramAdvertisement
रुबीना दिलैक ने ये भी बताया कि बच्चे को मां से जोड़ने वाली अम्बिलिकल कॉर्ड को भी उनकी मां ने खुद एक ब्लेड से काटी थी।
Image: instagram
रुबीना ने कहा कि जहां आज की महिलाओं की अस्पतालों के एसी वाले कमरों में और बड़े सर्जनों की देखरेख में डिलीवरी होती है, वहीं पुराने जमाने में ये सब मुमकिन नहीं था।
Image: instagram