Hina Khan

हिना खान ने दिखाए नखरे, पति रॉकी ने माथे पर बिना शिकन पूरी कर दी हर फरमाइश; मजेदार VIDEO VIRAL

एक्ट्रेस हिना खान ने पति के सामने नखरे दिखाए। वहीं रॉकी ने भी माथे पर बिना एक शिकन के पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी की। मजेदार वीडियो पर फैंस ढेरों प्यार लुटा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। यही कारण है कि उनके चाहनेवाले उनसे जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। 
 

Image: Instagram
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हिना-रॉकी भी फैंस को निराश नहीं करते और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में हिना ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस का दिन बन गया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो में देख सकते हैं कि हिना खान और रॉकी काफी रिलैक्स और चिल मूड में नजर आ रहे हैं। हिना गाने पर लिपसिंक करते हुए पति से कहती हैं कि मेरा सिर दुख रहा है। 

Image: @realhinakhan/instagram
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जवाब में रॉकी कहते हैं कि मैं दबा देता हूं। फिर वो कहती हैं कि खाना भी पकाना है। तभी रॉकी छूरी-चम्मच लेकर हाजिर हो जाते हैं और कहते हैं कि मैं बना देता हूं।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगले ही पल हिना अपनी दूसरी फरमाइश कर बोलती हैं कहीं घूम आए। जवाब में रॉकी कहते हैं जहां भी कहो तुम। एक्ट्रेस यही नहीं रुकती वो आगे बाहर डिनर करने की डिमांड करती हैं। तभी रॉकी कहते हैं फिक्र न करो।

Image: @realhinakhan/instagram
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मजेदार बात ये कि एक्ट्रेस के नखरे यहीं खत्म नहीं होते। वो आगे बोलती हैं कि बाद में आइस्क्रीम भी खिलाना। इतने में रॉकी उन्हें आइस्क्रीम खिलाते हुए कहते हैं कि डार्लिंग जो चाहे सो मंगाना। 
 

Image: Instagram
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक्ट्रेस आगे सड़कों पर घूमते हुए पति से अपना पर्स उठाने की डिमांड करती हैं। ऐसे में रॉकी उनसे कहते हैं कि डार्लिंग तुम्हारा है जमाना। 


 

Image: Instagram
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हिना खान और रॉकी की ये मस्ती भरी वीडियो लोगों को खूब भा रही है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब 'जो तुम बोलो बेबी' असल में जिंदगी की एक स्थिति बन जाती है।' 
 

Image: Instagram
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली और नजर बट्टू वाली इमोजी लगाई। उन्होंने आगे लिखा, 'कोरिया से प्यार।' फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों को परफेक्ट कपल बता रहे हैं।

Image: Instagram
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हिना खान की बात करें तो उन्होंने सालों की डेटिंग के बाद जून 2025 में रॉकी से गुपचुप शादी रचा ली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस संग गुड न्यूज शेयर की थी। 
 

Image: Instagram
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड