
अपडेटेड 8 September 2025 at 14:17 IST
Rise And Fall: 'झाड़ू लगावे, मैंने कभी अपना कपड़ा नहीं उठाया...', ऐसा क्यों बोले पवन सिंह?
Rise And Fall: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो आकृति से कुछ चीटचैट करते नजर आ रहे हैं। इस पावर स्टार ने कहा कि उन्होंने कभी अपने कपड़े तक नहीं उठाए, झाड़ू कहां से लगाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' चर्चा में है। इसमें कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है जिसमें से एक पावर स्टार पवन सिंह भी हैं।

शो के कॉन्सेप्ट के मुताबिक, सभी कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से एक ग्रुप पेंटहाउस में लग्जरी सुविधाओं के साथ रहेंगे, तो वहीं बाकी बेसमेंट में उन सुविधाओं से वंचित रहेंगे।
Image: InstagramAdvertisement

ये पवन सिंह का पहला रियलिटी शो है जिसमें वो रूलर बने हैं। वो पेंटहाउस में सभी लग्जरी सुविधाओं के साथ रह रहे हैं। इस बीच शो से आकृति संग उनकी बातचीत एक बा फिर वायरल हुई है।

आकृति ने बात-बात में पवन सिंह से पूछा कि पेंटहाउस में उन्हें घुटन महसूस हो रही है? अगर उन्हें बेसमेंट में भेज दिया जाएगा तो क्या होगा? कैसे रहेंगे?
Advertisement

इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा कि तो हम झाड़ू लगाएंगे? उन्होंने कहा कि उनसे नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद से कभी अपना कपड़ा नहीं उठाया कि पहनना क्या है। मैं कैसे चुनूंगा कि क्या पहनना है।'

इससे पहले उनका एक और वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने आकृति को फिल्म में ब्रेक देने की बात कही थी।
Image: X
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 14:17 IST