
अपडेटेड 13 September 2025 at 07:33 IST
Rise And Fall में गर्दा उड़ा रहे पवन सिंह, भोजपुरी गाने पर 14 साल छोटी 'हसीना' संग लगाए ठुमके; VIDEO VIRAL
Rise And Fall: 'राइज एंड फॉल' शो में पावर स्टार पवन सिंह अपने ठाठ देसी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सेलिब्रिटीज और कॉमेडियन के बीच वो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भोजपुरी स्टार पवन सिंह 'राइज एंड फॉल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

शो में उनके वन लाइनर्स और चुटीले अंदाज ने हर का दिल जीत लिया है। इसके अलावा आकृति नेगी संग उनकी बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है।
Advertisement

अब शो से आकृति संग उनकी परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है। इसमें वो एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संग डांस कर रहे हैं। दोनों के धमाकेदार डांस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।

पवन सिंह और आकृति का डांस देख शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी झूमने लगे। वीडियो में आकृति पवन सिंह को डांस में बराबरी की टक्कर देती नजर आ रही हैं।
Advertisement

पावर स्टार ने डांस फ्लोर पर जो गर्दा उड़ाया उसे देख हर कोई इंप्रेस हो गया। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार के चाहनेवालों ने उनके ठुमको को खूब एन्जॉय किया।

बता दें कि शो में पवन सिंह रूलर हैं, जबकि आकृति वर्कर हैं। बीते एपिसोड में दोनों को साथ में टास्क करते देखा गया था। दोनों की बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग टास्क में भरपूर काम आई।

इस टास्क के पूरा होने पर दोनों की प्यारी सी ट्यूनिंग देखने को मिली। खुशी से झूमतीं आकृति ने पवन सिंह को आई लव यू बोला। जिसके जवाब में उन्होंने भी आई लव यू टू बाबू कहा। लेकिन,उन्होंने बेटा भी लगाया।

बता दें कि शो में पहले ही दिन से पवन और आकृति के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। इसके अलावा भोजपुरी स्टार आकृति को फिल्मों में ब्रेक देने का ऑफर भी दे चुके हैं।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 September 2025 at 07:29 IST