
अपडेटेड 15 September 2025 at 21:03 IST
Rise And Fall: 'आखिरी कॉल नहीं उठाया...', मां को याद कर नम हुईं कीकू शारदा की आंखें, रोके नहीं रुके आंसू
Rise And Fall: हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कीकू शारदा मां को याद कर रो पड़े। कॉमेडियन ने बताया कि उन्होंने मां का आखिरी कॉल तक नहीं उठाया था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' आते ही छा चुका है। शो का कॉन्सेप्ट और दमदार कंटेस्टेंट्स फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में शो का माहौल गमगीन हो गया।

ससुर के निधन की खबर आने के बाद रेसलर संगीता फोगाट ने शो छोड़ दिया। इस खबर ने हर कंटेस्टेंट को हैरान-परेशान कर दिया। इस दौरान अपनी मां को याद कर कीकू शारदा की भी आंखें नम हो गईं।
Advertisement

आमतौर पर सभी को हंसाने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा की आंखें मां को याद कर भर आईं। उन्होंने उस समय को याद किया जब वो अपनी मां का आखिरी कॉल नहीं उठा पाए थे।

कीकू शारदा ने रोते हुए कहा, 'मैं दो साल पहले अमेरिका में था और तभी मेरी मां का निधन हो गया था। इस बात को स्वीकारने में थोड़ा समय लगता है।'
Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'आप एयरपोर्ट पर हैं और एक्टर हैं। उस वक्त लोग आपसे फोटो मांगने आते हैं। मैंने अपनी मां के आखिरी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया था।'

कीकू ने मां का फोन नहीं उठाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि मैं अमेरिका में काम कर रहा था। मैंने सोचा कि कल बात कर लूंगा क्योंकि मैं तब बिजी था।'

कॉमेडियन ने आगे नम आंखों से कहा, ‘अगले ही दिन वो इस दुनिया से चली गई थीं। उनके जाने के करीब 45 दिन बाद भी पिता का भी निधन हो गया था। वो मां के जाने का गम सहन नहीं कर पाए।’
Image: Instagram
कीकू शारदा की बातें सुन मौके पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स की भी आंखें नम हो गईं। इस दौरान सभी ने गले लगाकर उन्हें हिम्मत दी।

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' शो में पवन सिंह, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, अनाया बांगर, अहाना कुमरा, कुब्रा सैत, आदित्य नारायण जैसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 20:49 IST