
अपडेटेड 8 September 2025 at 14:49 IST
Anaya Bangar: 'हमारे बीच पुराना कनेक्शन...', लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने धनश्री से ऐसा क्यों कहा?
Rise And Fall: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। लड़का से लड़की बनी अनाया का शो से धनश्री संग बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वो रियलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं।

अनाया बांगर अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने अपनी जर्नी से जुड़ी कई चीजें शेयर कीं।
Advertisement

शो में अनाया का धनश्री संग चिटचैट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहती हैं कि मैं तो असली में क्रिकेटर ही हूं। मैं ऑल राउंडर हूं। इस पर धनश्री कहती हैं कि मैं जानती थी कि वो ऑल राउंडर कहेगी।
Image: Instagram
अनाया बाचतीच में धनश्री से कहती हैं कि कहीं न कहीं हमारी हिस्ट्री कनेक्टेड है। इस पर धनश्री चौंकते हुए कहती हैं 'हमारी? लेकिन कैसे?'
Advertisement

अनाया बताती हैं कि मेरे पिता संजय बांगर इंडियन क्रिकेट टीम में कोच... इतना कहते ही धनश्री समझ जाती हैं।

धनश्री बताती हैं कि वो संजय बांगर को बहुत अच्छे से जानती हैं। उन्होंने कहा, 'जब वो कोच थे, तब हम साथ में एक टीम में थे भी। RCB'

आगे अर्जुन बिजलानी पूछते हैं कि क्या आप भी आगे चलकर टीम ज्वाइन करेंगी या फिर क्या? अनाया कहती हैं कि मैं अब भी खेल रही हूं लेकिन... बहुत लंबी कहानी है बाद में बताऊंगी।'

जानकारी के मुताबिक, अनाया ने घरवालों के सामने खुलासा किया कि उनकी सर्जरी के लिए 50 लाख रुपये लगने है। इस पर अर्जुन बिजलानी ने भावुक होते हुए उनसे एक वादा कर डाला।

अर्जुन बिजलानी ने अनाया से कहा कि अगर वो ये शो जीतते हैं तो प्राइज मनी में से उन्हें 10 लाख देंगे। जबकि आरुष ने कहा कि वो भी 5 लाख तक की मदद करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 14:49 IST