
फोटोग्राफी के शौकीन Raihan Vadra ने कहां से की पढ़ाई? गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से शादी की खबरों के बाद सुर्खियों में प्रियंका गांधी के बेटे
Raihan Vadra: गांधी परिवार में खुशियों की खबर फैली हुई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। सगाई की खबर के बाद एक बार फिर से रेहान वाड्रा चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, वह राजनीति से दूरी बनाकर रखते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हुए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं रेहान वाड्रा?
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रेहान वाड्रा पेशे से वह विजुअल और इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट हैं। उनकी विजुअल कृतियों में वाइल्डलाइफ, सड़कें और कमर्शियल फोटोग्राफी जैसी चीजें दिखती हैं।
Image: X
रेहान वाड्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की है। यही वह स्कूल है, जहां से पहले राजीव गांधी और राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद रेहान ने आगे की पढ़ाई के लिए लंदन से की।
Image: XAdvertisement
स्कूलिंग के बाद रेहान वाड्रा ने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह कला और फोटोग्राफी में निखारने पर ध्यान दिया।
Image: X
रेहान इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी कई एग्जिबिशन लग चुकी हैं। उन्होंने ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली एग्जिबिशन के जरिए कला जगत में कदम रखा था।
Image: XAdvertisement
रेहान को बचपन से ही वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में दिलचस्पी रही है। वह कमर्शियल फोटोग्राफी भी करते हैं, लेकिन कैमरे के पीछे रहकर काम करना उन्हें ज्यादा पसंद है।
Image: X
रेहान वाड्रा आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि, कई मौकों पर वह अपने मामा राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए हैं, जिसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हुई थीं।
Image: X