
अपडेटेड 7 December 2025 at 14:58 IST
‘पता नहीं क्या होगा जब…’; रणवीर सिंह ने Dhurandhar 2 को लेकर ऐसा क्या कह दिया? बेताब हो उठे फैंस
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला चल रहा है। पहले पार्ट की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने 'धुरंधर' का पार्ट 2 भी अनाउंस कर दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ में भारतीय जासूस के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। पहला पार्ट तो धमाल मचा ही रहा है, अब फैंस दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो तीन महीने बाद रिलीज होगा।
Image: X
‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने हाल ही में रणवीर की तारीफ करते हुए एक स्पेशल पोस्ट किया था जिसपर बाजीराव मस्तानी स्टार के कमेंट ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।
Image: instagramAdvertisement

उन्होंने लिखा- ‘तू मेरी जान है! लोग तुम्हें पसंद कर रहे। सोचो क्या होगा जब वे पार्ट 2 देखेंगे। इस मैसेज को अपने दिल के करीब रखूंगा। हमारे सहयोग के हर पल को संजोकर रखूंगा। तू छा गया मेरे राजा’।
Image: instagram
दरअसल, दानिश ने रणवीर को डेडिकेट करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा कि कैसे पहले दिन ही रणवीर ने आते ही उन्हें गले लगा लिया था और कहा था कि ‘दानिष, हम धमाल मचा देंगे’।
Image: instagramAdvertisement

दानिष ने लिखा कि उनके लगभग सारे सीन्स रणवीर के साथ थे और ऐसे कमिटिड इंसान के साथ खड़े होना, जो हर फ्रेम में इतना जीवित था, ये कमाल और प्रेरक एक्सीपीरियंस था।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 14:58 IST