Ranveer Singh Birthday Special From Alauddin Khilji to Dhurandhars Hamza the powerful roles that made Ranveer Singh the ‘Greatest of All Time’

Ranveer Singh Birthday Special: अलाउद्दीन खिलजी से लेकर धुरंधर का हमजा बनने तक...रणवीर सिंह के वो दमदार रोल जिन्होंने बनाया उन्हें ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और वर्सटाइल अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह का आज 41वां जन्मदिन है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर खुद को इस पीढ़ी का 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' साबित किया है।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पद्मावत में रणवीर सिंह ने सुलतान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया। इस किरदार की हैवानियत और आंखों के जुनून ने रोंगटे खड़े कर दिए। उनका पागलपन भरा डांस आज भी मील का पत्थर है।
 

Image: IMDb
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया, जो पाकिस्तान के ल्यारी में हमजा बनकर अंडरवर्ल्ड को तबाह करता है। उनके करियर की सबसे बेस्ट परफॉरमेंस साबित हुई।

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है, अय्याशी नहीं। इस बेजोड़ संवाद के साथ रणवीर ने महान मराठा सेनापति बाजीराव के गौरवशाली किरदार को बड़े पर्दे पर जीवित किया। 
 

Image: IMDb
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में रणवीर सिंह का 'राम' का किरदार उनका सबसे लोकप्रिय गुजराती छोरा अवतार है, जो हिंसक होने के साथ-साथ प्यार में जान देने को तैयार रहता है।
 

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब दुनिया रणवीर को सिर्फ एक ऊर्जावान स्टार मान रही थी, तब उन्होंने 'लुटेरा' के वरुण बनकर सभी को चौंका दिया। विक्रमआदित्य मोटवाने की इस फिल्म में उनका ठहराव और चेहरा अभिनय का एक बेजोड़ उदाहरण हैं।
 

Image: IMDb
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रॉकी रंधावा के रूप में रणवीर ने कमाल का अभिनय किया। एक लाउड, वेस्ट दिल्ली का पंजाबी लड़का, जो दिल से बेहद मासूम और ईमानदार है।
 

Image: IMDb
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड