
जीवन का क्या है मकसद? Ranveer Singh ने पूछा सदगुरु से सवाल, डॉन 3 विवाद के बीच फिर VIDEO हुआ VIRAL, जानिए क्या मिला जवाब
Ranveer Singh Sadhguru Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने और फिल्म इंडस्ट्री में बैन लगने की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी गहमागहमी के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर आध्यात्मिक गुरु सदगुरु से जिंदगी के मायने और इसके मकसद के बारे में गहरी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और 'डॉन 3' का पूरा विवाद क्या है।
- फोटो गैलरी
- 4 min read
वायरल वीडियो में रणवीर बताते हैं कि उन्होंने सदगुरु से मिलने से पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस से पूछा था कि उन्हें सदगुरु से क्या सवाल पूछना चाहिए।
Image: Social Media
रणवीर ने बताया, "कल मैंने एक ट्वीट करके कहा था कि मैं सदगुरु जी से मिल रहा हूं, मुझे उनसे क्या पूछना चाहिए? आपको जानकर हैरानी होगी कि 80% लोगों का सिर्फ एक ही सवाल था - जिंदगी का मकसद क्या है?"
Image: Social MediaAdvertisement
सदगुरु ने कहा: "जब आप पूछते हैं कि जिंदगी का मकसद क्या है, तो असल में आप पूछ रहे हैं कि जिंदगी का 'इस्तेमाल' क्या है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं है।
Image: Social Media
अगर आप पैदा भी नहीं होते, तो भी सब कुछ ठीक रहता.. सच मानिए, बल्कि ज्यादा बेहतर रहता।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए समझाया कि जिंदगी को तर्क या किसी फायदे-नुकसान के हिसाब से नहीं समझा जा सकता।
Image: Social MediaAdvertisement
जिंदगी हमारे दिमाग और सोच से कहीं ज्यादा बड़ा चमत्कार है। इसका कोई तय 'मकसद' नहीं है जिसे हासिल किया जाए।
Image: Social Media
FWICE ने रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी कर दिया है। फेडरेशन का आरोप है कि 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डॉन 3' की प्रोड्यूसर कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
Image: Social Media
"डॉन 3 से जुड़े हालिया विवादों के दौरान रणवीर ने सोच-समझकर खामोशी बनाए रखी है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातचीत और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही सुलझाया जाना चाहिए।"