
Randeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर कपल ने दी गुड न्यूज
Randeep Hooda, Lin Laishram Announce Pregnancy: अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने शादी की दूसरी सालगिरह पर खुशखबरी दी है। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। जानें पूरी डिटेल।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम इस समय प्रेग्नेंट हैं। कपल शादी के दो साल बाद पैरेंट्स बनने वाला है।
Image: instagram
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम आज अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है।
Image: instagramAdvertisement
रणदीप और लिन ने ऐलान किया है कि वे अपनी शादी के दो साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक्टर ने 2023 में पारंपरिक मैतेई विवाह समारोह में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी रचाई थी।
Image: instagram
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने ये गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "दो साल का प्यार, एडवेंचर, और अब... एक छोटा सा जंगली बच्चा आने वाला है।"
Image: XAdvertisement
रणदीप और लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। लॉकडाउन में वे साथ रहने लगे थे और 2022 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया।
Image: instagram
फिर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी रचा ली। उस समय उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
Image: instagram