Thalapathy Vijay

करुणानिधि को निहारता एक बच्चा, जिसने करीब 40 साल बाद उनकी पार्टी का कर दिया सूपड़ा साफ, थलपति विजय की पुरानी Photo Viral

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की सियासत में इस बार बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस साल के विधानसभा चुनाव में जनता ने एक नई पार्टी को मौका दिया है जो किसी और की नहीं, बल्कि थलपति विजय की है। उनकी जीत पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी फूले नहीं समा रहे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थलपति विजय अब न केवल सिनेमा में, बल्कि राजनीति की दुनिया के भी सुपरस्टार बन चुके हैं। वो एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने पहले ही चुनाव में बाजी मार ली। 

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय की पार्टी TVK का ये पहला चुनाव था जो उन्होंने ऐतिहासिक रूप से जीत लिया है। विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीतकर कमाल कर दिया।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनकी ऐतिहासिक जीत पर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें DMK नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि रिबन काटते दिख रहे हैं।

Image: Instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, इस फोटो की जो सबसे खास बात है, वो है करुणानिधि के पीछे खड़ा एक बच्चा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बच्चा कोई और नहीं, बल्कि तमिल सुपरस्टार थलपति विजय हैं।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

RGV ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘कलैगनार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा बच्चा एक दिन उनकी पार्टी का सफाया कर देगा’।

Image: X
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीते कई दशकों से तमिलनाडु की सत्ता DMK और AIADMK के बीच ही घूमती आई है लेकिन इस बार पहली बार किसी नई पार्टी TVK का राज होने वाला है। विजय जल्द तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हैं। 

Image: Instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड