
प्रेग्नेंसी में कियारा आडवाणी को हुई क्रेविंग, तो राम चरण की पत्नी ने भेजा आम का अचार, खिलखिला उठीं एक्ट्रेस
Kiara Advani: बॉलवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। वो प्रेग्नेंट हैं। अब राम चरण की पत्नी उपासना ने उन्हें तोहफा भेजा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। कियारा प्रेग्नेंट हैं और प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खट्टी चीजें खाने का काफी मन करता है।
Image: Instagram
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खट्टी इमली और अचार खाने की काफी क्रेविंग होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने उन्हें एक खास तोहफा भेजा है।
Image: XAdvertisement
उपासना कोनिडेला ने कियारा आडवाणी को अपनी सास की रसोई से बना घर का आम का अचार भेजा है। ये अचार 'अथम्मा किचन' का है जो उपासना और उनकी सास का एक बिजनेस वेंचर है।
Image: Ram Charan/Instagram
उपासना और कियारा अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उपासना ने कियारा की इच्छा और क्रेविंग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए खट्टा आम का अचार भेजा है जिसे लेकर एक्ट्रेस ने उन्हें थैंक्यू भी बोला।
Image: Social MediaAdvertisement
कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस तोहफे के लिए राम चरण और उपासना को धन्यवाद दिया है। उन्होंने अचार के डिब्बे की फोटो शेयर की और लिखा- मेरे प्यारे लोगों को थैंक्यू।
Image: Instagram
उपासना ने हैंडमेड नोट भी भेजा जिसमें लिखा- “डियर कियारा, मेरी अथम्मा (सास) की ओर से। हमारे आम के अचार के खास स्वाद का लुत्फ उठाएं। प्यार से बनाया गया, सीधे हमारी रसोई से। उम्मीद है आपको पसंद आएगा”।
Image: instagram