Rakhi Sawant

' जिंदगी बन गई श्मशान...' राखी सावंत ने पॉडकास्ट में बयां की आपबीती, धोखे और अकेलेपन पर रो पड़ीं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant: हमेशा हंसने-मुस्कुराने वाली एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत का एक ऐसा भावुक रूप सामने आया जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं हैं। खुद को बिंदास दिखाने वाली राखी कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं हैं। उनकी इस हालत को देखकर शो की होस्ट भारती सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। राखी सावंत के इस रूप ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राखी सावंत हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के टॉक शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान अपनी बोल्ड इमेज से अलग राखी ने अपनी जिंदगी के कड़वे अनुभवों पर खुलकर बात की।

Image: instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपनी आपबीती सुनाते हुए राखी सावंत ने कहा कि वह अकेले में बहुत ज्यादा रोती हैं। उन्होंने बताया कि पिछली रात को भी वह रातभर रोती रहीं क्योंकि अब उनके पास दुख बांटने वाला कोई नहीं बचा है।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राखी ने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए कहा कि जब तक उनकी मां जिंदा थीं, तब तक वह हमेशा उनका ख्याल रखती थीं। मां के चले जाने के बाद अब उनका पूरा घर एक श्मशान घाट की तरह सूना लगता है।

Image: Instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राखी ने कहा, उनमें दोबारा शादी करने की हिम्मत ही नहीं बची है क्योंकि उन्हें डर लगता है कि लोग उन्हें फिर से लूट लेंगे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पत्नी नहीं बल्कि सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब राखी सावंत अपने जीवन के इन दर्दनाक पन्नों को खोल रही थीं, तब उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। राखी को इस तरह तड़पता देखकर भारती सिंह भी खुद को रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं।


 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद फैंस भी राखी के समर्थन में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि राखी चाहे जितने भी दर्द में हों, वह हमेशा दूसरों को हंसाती हैं और कभी बेचारी बनकर सहानुभूति नहीं लेतीं।

Image: Instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राखी सावंत की दो शादियां हुईं लेकिन दोनों ही टूट गईं। पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से हुई थी जो 2022 में खत्म हो गई। साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया, एक साल में शादी भी टूट गई।

Image: Instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड