
अपडेटेड 8 October 2025 at 12:47 IST
Rajvir Jawanda Last Post: बाइक एक्सीडेंट से एक दिन पहले ही सिंगर ने किया था आखिरी पोस्ट, अब मौत के बाद VIDEO हो रहा वायरल
Rajvir Jawanda Last Post: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा ने 11 दिनों के इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। उनका 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मोटरसाइकिल एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। बाइक एक्सीडेंट के बाद से ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Image: Republic
अब 11 दिनों के बाद राजवीर जवांदा ने दम तोड़ दिया है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका परिवार सदमे में है और फैंस को करारा झटका लगा है।
Image: RepublicAdvertisement

अब राजवीर जवांदा के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने 26 सितंबर को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो झील किनारे अपने ट्रेलर के पास खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे।
Image: Instagram
इस वीडियो के जरिए राजवीर जवांदा अपने लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग 'तू दिस पैंदा’ को प्रमोट करते नजर आए। ये अब उनका आखिरी गाना बन चुका है।
Image: InstagramAdvertisement

राजवीर के फैंस को क्या पता था कि कुछ घंटों बाद ही उनका इतना बुरा एक्सीडेंट हो जाएगा। इस हादसे में सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
Image: RepublicPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 12:47 IST