Pushpa 3

Pushpa 3 की पहली झलक हुई रिवील, अल्लू अर्जुन से टकराएगा ये बड़ा साउथ स्टार! क्या होगी कहानी?

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी। फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने भी अहम किरदार निभाया है। 

Image: X
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन भारत में 175.1 करोड़ रुपये का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये देश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। 

Image: Mythri Movie makers/X
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘पुष्पा 2’ तो थिएटर में धमाल मचा ही रही है, लेकिन इसी के साथ मेकर्स ने ‘पुष्पा 3’ का भी ऐलान कर दिया है। इसका नाम 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' होने वाला है जिसे फिल्म खत्म होने के बाद अनाउंस किया गया।

Image: X
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘पुष्पा 3’ के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या तीसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन से टक्कर लेने के लिए विजय देवरकोंडा को साइन किया गया है। इसका हिंट उन्होंने 2022 में ही दिया था।

Image: Instagram/Vijay Deverakonda
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

2022 में विजय ने पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैं शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। 2021-द राइज, 2022-द रूल, 2023- द रैम्पेज”

Image: X
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘पुष्पा 2’ के एंड-क्रेडिट सीन में हिंट मिला था कि शायद एक बम ब्लास्ट में पुष्पराज के रिश्तेदार मर जाएंगे। एक मिस्ट्री मैन की झलक भी देखने को मिली। ‘पुष्पा 3’ में पुष्पराज इस मौत का बदला दे सकता है।

Image: Mythri Movie Makers/X
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड