
अपडेटेड 14 December 2025 at 13:52 IST
भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब जापान में रिलीज होगी Pushpa 2, प्रमोशन के लिए विदेश जाएंगे अल्लू अर्जुन
Allu Arjun Pushpa 2: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' अब जल्द जापान में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इसके प्रमोशन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

‘पुष्पा 2’ के शुरुआती सीन में ही दिखाते हैं कि कैसे अल्लू अर्जुन का किरदार पुष्पराज कंटेनर में छिपकर जापान के एक बंदरगाह पर एंट्री लेता है। अब आखिरकार ये फिल्म ही जापान के थिएटर में रिलीज हो रही है।
Image: X
जापान में ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन भी वहां जाकर फिल्म को प्रमोट करने वाले हैं। ये फिल्म Pushpa Kunrin नाम से जापान में 16 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Image: XAdvertisement

जापान में रिलीज होने वाली फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसमें अल्लू अर्जुन अपने पूरे स्वैग में नजर आ रहे थे। उसी दिन ‘पुष्पा 2’ का जापानी भाषा में ट्रेलर भी जारी कर दिया गया।
Image: X
जब अल्लू अर्जुन के जापान जाने को लेकर फैन ने एक्स हैंडल पर उनके मैनेजर सरथ चंद्र नायडू से सवाल किया तो बदले में जवाब मिला- ‘हां वो जा रहे हैं’। इससे साफ हो गया कि प्रमोशन के लिए अर्जुन जापान जाएंगे।
Image: XAdvertisement

भारत में ‘पुष्पा 2’ का 200 मिनट का वर्जन रिलीज किया गया था। फिल्म हिट हुई तो एक महीने बाद 20 मिनट जोड़कर नया वर्जन रिलीज हुआ। अब जापान में 222 मिनट की फिल्म रिलीज की जा रही है।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 13:52 IST