
अपडेटेड 30 May 2025 at 22:29 IST
‘गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं…’; जुड़वां बच्चों के पिता बने सिंगर Millind Gaba, ऐसे दी गुड न्यूज
Millind Gaba Twins: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सिंगर ने बड़े यूनिक अंदाज में फैंस संग साझा किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के घर किलकारी गूंजी है। कपल के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। सिंगर ने 30 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है।
Image: instagram
मिलिंद ने एक फोटो शेयर की है जिसपर लिखा था- ‘गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं।’ फोटो से साफ जाहिर हो रहा है कि वो एक बेटी और एक बेटा के पिता बन गए हैं।
Image: instagramAdvertisement

इसके साथ मिलिंद गाबा कैप्शन में लिखते हैं- ‘अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा, हमारे घर दो-दो चमत्कारों हुए हैं। जय माता दी।’
Image: instagram
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने इस साल फरवरी में फैंस को गुड न्यूज दी थी। सिंगर ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। तब फैंस ने कपल को जमकर बधाई दी।
Image: instagramAdvertisement

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी और शादी के करीब तीन साल बाद उनके घर जुड़वां बच्चों का आगमन हुआ है। उनके घर डबल सेलिब्रेशन का माहौल है।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 22:29 IST