
अपडेटेड 9 October 2025 at 10:31 IST
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ पर लगवाई पिया के नाम की मेहंदी, हाथों पर प्यार से लिखवाया ‘निकोलस’
Priyanka Chopra Karwa Chauth: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहकर भी भारतीय संस्कृति को भूली नहीं हैं। वो सभी हिंदू त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने अब करवा चौथ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अमेरिकी एक्टर-सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। अब वो और निक एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं।
Image: Instagram
करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसके लिए सुहागन महिलाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में, ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में मेहंदी लगवा ली है।
Image: instagramAdvertisement

‘बाजीराव मस्तानी’ स्टार ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मेहंदी की झलक दिखाई है। उनके साथ साथ उनकी नन्ही परी मालती के हाथों में भी मेहंदी लगी है।
Image: instagram
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ पर अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने अपनी हथेलियों पर ‘निकोलस' लिखवाया है। बता दें कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है।
Image: instagramAdvertisement

प्रियंका चोपड़ा हर साल अपने पति निक जोनस की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। फिर रात में चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 10:31 IST