
अपडेटेड 15 December 2025 at 08:52 IST
काम के बीच पति निक और बेटी मालती के लिए ऐसे समय निकाल रहीं प्रियंका चोपड़ा, फैंस को दिखाई फैमिली टाइम की झलक
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने फैमिली टाइम की झलक दिखाई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रियंका चोपड़ा बैक-टू-बैक शूटिंग में काफी बिजी हैं लेकिन इस बीच, वो अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। उन्होंने हाल ही में ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
Image: @priyankachopra/instagram
इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा- ‘बस कुछ रैंडम मूमेंट्स… घर आकर अच्छा लगा’। एक्ट्रेस कभी अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं तो कभी बेटी मालती के साथ खेलती हैं।
Image: @priyankachopra/instagramAdvertisement

एक फोटो प्रियंका और निक की कैंडल लाइट डिनर की भी है। दूसरी क्लिप में कपल लॉन्ग ड्राइव पर निकला है। कुछ अन्य तस्वीरों में निक और प्रियंका अपनी बेटी के साथ धूप सेंकते दिख रहे हैं।
Image: @priyankachopra/instagram
एक फोटो में प्रियंका अपनी लाडली बेटी को डेंटिस्ट के पास लेकर गई हैं। दूसरी फोटो में मालती अपनी मां की मेकअप किट को निहारते हुए नजर आ रही है।
Image: @priyankachopra/instagramAdvertisement

कभी प्रियंका बुक पढ़ती दिख रही हैं, तो कभी अपनी बेटी के साथ निक जोनस का कॉन्सर्ट एंजॉय करती हैं। उन्होंने फ्लाइट के अंदर का नजारा भी दिखाया है।
Image: @priyankachopra/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 08:52 IST