
अपडेटेड 9 February 2025 at 22:04 IST
'सास के आगे फीकी पड़ीं प्रियंका चोपड़ा', डेनिस जोनस को देख फिदा हुए भारतीय; देसी अंदाज में लूटी लाइमलाइट
प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस ने अपने लुक से सिद्धार्थ और नीलम की शादी में पूरी लाइमलाइट लूटी ली।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो चुकी हैं। सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय संग सात जन्मों की कसमें खाईं।
Image: Instagram
इस शादी में परिवार के लोग और रिश्तेदार ही मौजूद रहे। पीसी ने भाई की शादी में अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत कीं। Image: Instagram
Advertisement

अब सिद्धार्थ की शादी और रिसेप्शन से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लैविश और ग्रैंड शादी से 'देसी गर्ल' के अलावा कोई और है जिसने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। Image: Instagram

जी हां, वो और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की सास हैं जिन पर फैंस की निगाहें टिक गईं। उनका मानना रहा कि पीसी की सास उनसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। Image: Instagram
Advertisement

डेनिस जोनस ने घेरदार पैनल्ड स्कर्ट और डीसेंट यू-कट नेकलाइन का ब्लाउज कैरी किया और मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा। उन्होंने डायमंड कंगन, नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
Image: Instagram
एक्ट्रेस की सास को इंडियन आउटफिट में देख फैंस फिदा हो गए। यूजर्स कमेंट सेक्शन में डेनिस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। Image: Instagram

प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल हुईं। उनके साथ पति निक, बेटी मालती, सास डेनिस जोनस और सुसर केविन जोनस ने शिरकत कीं। Image: Instagram
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 February 2025 at 22:04 IST