
Priyanka Chopra: विंबलडन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को भी दिखाई मैच की झलक; तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
गुरुवार के दिन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विंबलडन पहुंची, जहां उन्होंने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन महिला सिंगल्स सेमीफाइनल देखने पहुंचीं। इस दौरान वह सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में नजर आईं और मैच का भरपूर आनंद लेती दिखीं।
उन्होंने अपने पति निक जोनस को भी वीडियो कॉल के जरिए मैच दिखाया। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
इस खास मौके पर प्रियंका ने बेहद खूबसूरत बेज रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हेडस्कार्फ भी कैरी किया था।
वह रॉयल बॉक्स में हॉलीवुड स्टार सिंथिया एरिवो के साथ बैठी थीं। विंबलडन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका खिलाड़ियों को चीयर करती नजर आ रही हैं।
Advertisement
इस मैच में मुचोवा ने गॉफ को हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुचोवा की जीत के बाद की स्पीच की झलक भी शेयर की।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।