
अपडेटेड 17 October 2025 at 06:57 IST
लंदन में दिवाली पार्टी में छाईं प्रियंका चोपड़ा, ढोल पर लगाए ठुमके, रेड ड्रेस में लूटी लाइमलाइट
Priyanka Chopra: दुनियाभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा भी 15 अक्टूबर को लंदन में एक दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में वो रेड इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में कमाल लग रही थीं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में हुई दिवाली पार्टी में शिरकत की जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Image: instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर रेड कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था जिसमें वो काफी सिजलिंग और गॉर्जियस लग रही थीं। इसके साथ उनकी डायमंड ज्वेलरी कमाल लग रही थी।
Image: instagramAdvertisement

इस दिवाली पार्टी का आयोजन जॉनी वॉकर ब्लू लेबल ने फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के साथ मिलकर किया था। इस साल प्रियंका द्वारा अटेंड की गई यह दूसरी दिवाली पार्टी है।
Image: instagram
इवेंट से सामने आई तस्वीरों में प्रियंका अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य और अन्य मेहमानों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने सितार वादक अनुष्का शंकर और राहुल मिश्रा के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं।
Image: instagramAdvertisement

दिवाली पार्टी में प्रियंका ने काफी एंजॉय किया। वो ढोल पर भी थिरकती हुई नजर आ रही थीं। उनके डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा, एक्ट्रेस को मैजिक शो का भी लुत्फ उठाते देखा गया।
Image: Instagram
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक करीबी दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए नई दिल्ली आई थीं। इससे पहले, वह न्यूयॉर्क में अंजुला आचार्य द्वारा आयोजित ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल में शामिल हुईं।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 06:57 IST