
अपडेटेड 19 August 2025 at 07:33 IST
'प्रेमानंद महाराज पाप धोने की मशीन नहीं...', खेसारी लाल यादव का पोस्ट वायरल, राज कुंद्रा से जोड़कर देख रहे लोग
भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उनका ये पोस्ट राज कुंद्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव कई मुद्दों पर अपनी राय रखते देखे जाते हैं। अब हाल ही में प्रेमानंद महाराज को लेकर किया उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।
Image: instagram
खेसारी लाल यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए। कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं।'
Image: khesariAdvertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे-भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।'
Image: x
अब खेसाली लाल यादव के पोस्ट पर नेटिजंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके ट्वीट को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जोड़ रहे हैं।
Image: InstagramAdvertisement

एक यूजर ने लिखा, 'बताओ राज कुंद्रा जैसे लोग भी जा रहे हैं प्रेमानंद महाराज के पास अपनी किडनी देने का नाटक कर रहे, जिन पर बहुत सारे गंभीर आरोप हैं।' दूसरे ने लिखा, 'राज कुंद्रा पर ये सीधा निशाना है।'
Image: Instagram
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी ऑफर की थी।
Image: X
राज कुंद्रा ने कहा था, 'मैं अगर आपके काम आता हूं तो मेरी एक किडनी आपके नाम महाराज जी।' इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।
Image: youtubePublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 07:33 IST