
अपडेटेड 16 October 2025 at 10:32 IST
Rise and Fall में पावर स्टार पवन सिंह की वापसी, धनश्री वर्मा संग लगाए ठुमके, VIDEO
Rise and Fall: रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फिर वापसी हुई है। स्टेज पर वो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री और आकृति नेगी संग जबरदस्त परफॉर्मेंस देते दिखे, जिसका वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चलते काफी सुर्खियां बटोरीं। शो में पवन अपने अनोखे अंदाज से लोगों को एंटरटेंन करते नजर आए।

पवन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन जब से उन्होंने राइज एंड फॉल छोड़ा है, उनके बिना ये शो काफी बोरिंग हो गया।
Advertisement

अब राइज एंड फॉल में एक्टर की शानदार वापसी हुई है। वो स्टेज पर धनश्री और आकृति नेगी संग थिरकते नजर आए। दरअसल, पवन राइज एंड फॉल के फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे।

मेकर्स ने शो के फाइनल का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें स्टेज पर आकृति नेगी और धनश्री वर्मा परफॉर्म करती दिख रही है।
Advertisement

तभी पीछे से एक आवाज आती है, "तुम 5 घंटा चिल्लाओगे, 30 सेकंड चुप रहकर भी पवन सिंह टीवी पर दिखेगा... तो TRP उस 30 सेकंड की ही ज्यादा आएगी।" इसके बाद होती है पवन सिंह की धांसू एंट्री।

उन्हें देख धनश्री और आकृति खुश हो जाती हैं। प्रोमो में आगे पवन सिंह को स्टेज पर अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण समेत सभी कंटेस्टेंट संग डांस करते देखा जा सकता है।

बता दें कि राइज एंड फॉल का 17 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले हैं। अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आकृति नेगी, आरुष और नयनदीप रक्षित ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 10:32 IST