Poonam pandey slams-himanshu-jangra-comment pranit-more-show-370-rupee-biryani-joke-controversy

Poonam Pandey: 'हमारे पैड्स भी 370 से महंगे...', प्रणित मोरे '370 बिरयानी' विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे, कहा- जरा जुबान संभाल कर बात करना

Poonam Pandey On 370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने 370 रुपये की बिरयानी के बदले लड़की से कुछ “रिटर्न” की उम्मीद करने की बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। शो की वीडियो वायरल होते ही लोगों ने हिमांशु जांगड़ा की सोच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। साथ ही कई लोगों ने प्रणित मोरे की भी आलोचना की कि उन्होंने इस टिप्पणी का विरोध करने के बजाय उस पर हंसी दिखाई।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस विवाद पर पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बारे में इस तरह की बातें करना गलत है और ऐसे लोगों को अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए।

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूनम ने कहा, “हम महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं और हम जो पैड्स इस्तेमाल करते हैं, उनकी कीमत भी 370 रुपये से ज्यादा होती है। हम उन्हें इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसलिए महिलाओं की कीमत किसी बिरयानी से मत लगाइए।” विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिली।

Image: Social Media
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शो की एक और क्लिप भी वायरल हुई है, जिसमें डॉक्टर सेजल पवार नाम की युवती मेडिकल पढ़ाई के दौरान डेड बॉडी डिसेक्शन से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आईं। इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लगातार विवादों में घिरने के बाद अब प्रणित मोरे के शो पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग शो के कंटेंट और उसमें की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Image: Social Media
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस पूरे मामले ने महिलाओं के सम्मान, कॉमेडी की सीमा और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर नई बहस छेड़ दी है। लोग अपने-अपने तरीके से इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Image: Social Media
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर महिलाओं को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों की सीमा क्या होनी चाहिए। 

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड