
पूनम पांडे को फिर हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक PHOTOS; बाहों में लिपटीं आईं नजर
Poonam Pandey: एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका किया है।
पूनम पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो 'मिस्ट्री मैन' के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच की नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं।
Image: InstagramAdvertisement
इन तस्वीरों में 'मिस्ट्री मैन' संग पूनम पांडे की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। इसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उनकी जिंदगी में कोई खास शख्स दस्तक दे चुका है।
Image: Instagram
पहली तस्वीर में वो 'मिस्ट्री मैन' के साथ बेहद करीब और इंटीमेट हैं। इसमें उन्होंने अपनी आंखें बंद रखी हैं जैसे वो सुकून महसूस कर रही हों।
Advertisement
दूसरी तस्वीर एक मिरर सेल्फी है, जिसमें पूनम के ठीक पीछे 'मिस्ट्री मैन' खड़ा है। 'मिस्ट्री मैन' ने पूनम को कमर से थामा हुआ है। हालांकि शख्स का चेहरा क्लियर नहीं दिखाई दे रहा है।
Image: Instagram
एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में भले ही कुछ नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने एक Evil Eye वाली इमोजी पोस्ट की। उनकी इस छोटी सी चीज ने उनके रिलेशनशिप की खबरों को और ज्यादा हवा दे दी है।
Image: Instagram/poonampandeyreal
कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। आकांक्षा पुरी ने लिखा, 'तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। भगवान तुम पर अपनी कृपा बरसाए रखे।' यामिनी मल्होत्रा ने लिखा, 'हमें देखना है कि ये भाग्यशाली लड़का कौन है?'
Image: Instagram
पूनम ने इन सभी को जिस तरह से रिप्लाई दिया, वो इशारा कर रहा है कि उन्हें नया पार्टनर मिल गया है। पूनम ने आकांक्षा को शुक्रिया कहा। जबकि यामिनी से कहा कि वो 'मिस्ट्री मैन' के बारे में उन्हें बताएंगी।
Image: Instagram
बता दें कि पूनम पांडे ने इन तस्वीरों और अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अब तक खुलकर बात नहीं की है। खैर, देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ये 'मिस्ट्री मैन' कौन है जिसे पूनम पांडे अपना दिल दे बैठी हैं।
Image: instagram