Jayam Ravi: मशहूर तमिल एक्टर की 15 साल की शादी टूटी, लिया पत्नी से तलाक, लिखा- आरोप मत लगाना…

Jayam Ravi: मशहूर तमिल एक्टर की 15 साल की शादी टूटी, लिया पत्नी से तलाक, लिखा- आरोप मत लगाना…

Jayam Ravi Divorce: जाने-माने तमिल एक्टर जयम रवि ने महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार पत्नी आरती से तलाक का ऐलान कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि जयम रवि और आरती के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। अब एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए अफवाहों पर मुहर लगा दी। Image: jayamravi_official/Instagram
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जयम रवि ने अंग्रेजी और तमिल में बयान की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि आरती से 15 साल पुरानी शादी को खत्म करने का दोनों का आपसी फैसला है। उन्होंने कहा कि निजी कारणों से तलाक लिया गया है। Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जयम रवि ने लिखा कि बहुत सोच-विचार करके अलग होने का फैसला लिया है जो सभी के हित में है। Image: instagram
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
एक्टर ने फैंस से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया है। साथ ही लिखा कि ‘किसी भी तरह का आरोप ना लगाए जाए, ना ही कीचड़ उछाली जाए’। Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जयम रवि ने 2009 में टीवी प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी आरती रवि से शादी की थी। जब वह स्कॉटलैंड में अपनी पढ़ाई कर रही थी, तब वे करीब आए और डेट करने लगे। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए- आरव और अयान। Image: instagram
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड