
Peddi Trailer Launch: पेड्डी के लिए राम चरण हुए रेडी, आज होगा ट्रेलर लॉन्च, जानिए कब और कहां दिखेगा
Peddi Trailer Launch: सुपरस्टार राम चरण आज अपनी नई फिल्म पेड्डी का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं। हम आपको इस फिल्म का ट्रेलर कहां और कब लॉन्च होगा, ये सब बताने जा रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सुपरस्टार राम चरण आज सोमवार को अपनी नई फिल्म Peddi का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं। यह ट्रेलर मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में विशेष इवेंट के दौरान दोपहर 3 बजे लॉन्च होगा।
Image: peddi
पेड्डी का ट्रेलर हिन्दी में T-Series के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू साना ने और निर्माण वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स ने मिलकर किया है।
Image: peddiAdvertisement
Peddi फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का 3 जून 2026 को दुनियाभर में प्रीमियर होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को यह दुनिया भर में थिएटर पर रिलीज होगी।
Image: peddi
पेड्डी के दमदार पोस्टर्स और शानदार झलकियों के जरिए फिल्म लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा की एक बड़ी फिल्म है।
Image: peddiAdvertisement
राम चरण के शानदार ड्यूल ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में एक ओर जहां रफ-टफ गांव के क्रिकेटर में दिख रहे हैं तो वही दूसरी ओर एक दमदार पेड्डी पहलवान के रूप में।
Image: peddi