
अपडेटेड 29 December 2024 at 14:07 IST
अल्लू अर्जुन से जुड़े भगदड़ मामले पर किया गया सवाल तो भड़क उठे पवन कल्याण, बोले- दिल बड़ा रखिए...
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण से अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर सवाल किया गया था जिसपर वह भड़क उठे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने हाल ही में कडप्पा में राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) का दौरा किया था जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।
Image: instagram
उनसे ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ और उनके भतीजे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया था जिसपर वह गुस्सा हो गए और कहा कि ये रेलीवेंट नहीं है।
Image: PTIAdvertisement

पवन कल्याण मंडल परिषद विकास अधिकारी पर हुए हमले पर बात कर रहे थे जब मीडिया उनसे लगातार अल्लू अर्जुन को लेकर सवाल करने लगी। ये सुनकर एक्टर वापस आए और गुस्सा करने लगे।
Image: Pawan Kalyan Fans/X
पवन बोले- ‘यहां मैं लोगों के मरने की बात कर रहा हूं और आप सिनेमा को लेकर सवाल कर रहे हैं। दिल बड़ा रखिए, प्लीज। अपनी बहस को सिनेमा से आगे निकालिए, मैं सच कह रहा हूं’।
Image: Mythri Movie Makers/XAdvertisement

पवन कल्याण ने आगे कहा- “हमारे राज्य में हो रहे अत्याचारों के बारे में बात करते हैं। सिनेमा बहुत छोटी चीज है।” अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Image: ANIPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 14:07 IST