Patriotic Films on OTT

Patriotic Films on OTT: स्वतंत्रता दिवस को बनाएं और भी खास, घर बैठे ओटीटी पर देखें देशभक्ति से लबरेज ये फिल्में

Patriotic Films on OTT: आज भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति में डूबा हुआ है। गली-मोहल्ले में हर जगह 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जा रहे हैं और देशभक्ति से भरे गीत बज रहे हैं। ऐसे में आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन देशभक्ति फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मंगल पांडे

आमिर खान ने फिल्म में भारतीय मूल के एक सिपाही मंगल पांडे का किरदार निभाया है जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हुए ब्रिटिश कमांडिंग आफिसर की जान बचाते हैं। ये प्राइम वीडियो पर है।

Image: IMDb
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केसरी

ये ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सैनिक हवलदार ईशर सिंह की कहानी है जो 21 सिख सैनिकों के साथ मिलकर पश्तून आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ते हैं। ये भी आपको प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राजी

आलिया भट्ट ने सहमत खान नाम की एक भारतीय जासूस का रोल किया है जिसकी शादी खूफिया जानकारी निकालने के लिए पाकिस्तान में कर दी जाती है। ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Image: IMDb
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

कश्मीर के उरी में कुछ आतंकियों ने एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया था जिसका भारतीय सेना ने एयरस्ट्राइक के जरिए बदला लिया। फिल्म इसी पर आधारित है। ये जी5 पर है।

Image: X
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सैम बहादुर

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। ये मूवी जी5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।

Image: Instagram
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बॉर्डर

फिल्म 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर है जहां राजस्थान के लांग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय सैनिक पूरी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं। ये प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

Image: X
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शेरशाह

‘शेरशाह’ भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी है जो कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

Image: IMDB
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

LOC कारगिल

इसमें भारत-पाकिस्तान युद्ध दिखाया गया है। भारतीय सेना अपने गश्ती अधिकारियों का पता लगाने की कोशिश करती है जब पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पार कर देती है। ये प्राइम वीडियो पर है।

Image: IMDb
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

द गाजी अटैक

1971 में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी निगरानी के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी को रोकती है और उसके आईएनएस विक्रांत को नष्ट करने के मिशन को असफल करती है। ये भी प्राइम वीडियो पर है।

Image: IMDB
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह 

ये मूवी भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले भगत सिंह की कहानी है जिनका किरदार अजय देवगन ने निभाया है। ये प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

Image: X
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड