
अपडेटेड 6 August 2025 at 18:10 IST
Pati-Patni Aur Panga: रुबीना दिलैक ने टैटू बना रहे पति को किया Kiss फिर... ये टास्क देख दर्शक हो जाएंगे लोटपोट
'पति पत्नी और पंगा' के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में सभी पतियों को ऐसा टास्क मिला कि उनके होश फाख्ता हो गए। इस दौरान हिना खान और उनके पति नजर नहीं आए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' इन दिनों छाया हुआ है। शो में 7 सेलिब्रिटी कपल्स अपने रिश्तों का रियलिटी चेक कर रहे हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में सभी पतियों को ऐसा टास्क दिया गया जिसे सुन उनके होश उड़ गए।
Image: Instagram
शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने सभी पतियों को अपनी-अपनी पत्नियों के नाम पर्मानेंटली टैटू करवाने का टास्क दिया।
Image: InstagramAdvertisement

इस टास्क को रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला, अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट के पति पवन कुमार और सुदेश लहरी ने एक्सेप्ट किया। सभी ने अपने-अपने हाथों पर पत्नियों के नाम गुदवाए।
Image: Instagram
पतियों को दर्द सहते हुए इस टास्क को कंप्लीट करता देख सभी पत्नियां इमोशनल हो गईं। इसके अलावा वो उनसे इंप्रेस होती भी नजर आईं। हालांकि प्रोमो में हिना के पति रॉकी, स्वरा भास्कर के पति फहाद नजर नहीं आए।
Image: InstagramAdvertisement

आखिर हिना खान-रॉकी जायसवाल और स्वरा भास्कर-फहद अहमद कहां थे, ये देखने के लिए आपको एपिसोड देखना पड़ेगा। 'पति-पत्नी और पंगा' के प्रोमो ने दर्शकों में एक्साइमेंट जगा दी। हर कोई इसे देखने को बेकरार है।
Image: Instagram
इस एपिसोड को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,'जब पंगा चलाएगा अपना जादू, पति बनाएंगे अपनी पत्नी के नाम का टैटू!'

इस शो में हर कपल कॉन्पिटिशन में हिस्सा लेगा जिसमें उनकी कंपेटिबिलिटी, केमिस्ट्री और सेंस ऑफ ह्यूमर को परखा जाएगा। शो में कपल्स की मस्ती और एंटरटेनमेंट का डोज जबरदस्त होगा।
Image: xPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 18:10 IST