
अपडेटेड 19 November 2025 at 12:17 IST
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की पहली झलक, रखा ये प्यारा नाम; मतलब भी बताया
Parineeti Chopra- Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। साथ ही उन्होंने लाडले के नाम का भी खुलासा किया। परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

परिणीति चोपड़ा इस वक्त मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। राघव चड्ढा के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया।

फैंस तब से ही परिणीति और राघव के लाडले की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। अब कपल ने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।
Advertisement

परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके बेटे की पहली झलक देखने मिल रही है। पहली तस्वीर में दोनों अपने राजकुमार के नन्हे पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं।

वहीं, दूसरी फोटो में अपने बेटे के पैरों को अपने हाथों से थामते देखा जा सकता है। परिणीति और राघव ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है।
Advertisement

कपल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम, तत्र और नीर... हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा - शुद्ध, दिव्य, असीम।"

देखा जाए तो Neer नाम परिणीति और राघव के नाम से भी मेल खाता है। इसमें परिणीति के नाम से 'Nee' और राघव के नाम से 'R' लिया गया है।

शादी के 2 साल बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। 19 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने सितंबर 2023 में लव मैरिज की थी
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 November 2025 at 12:15 IST