
अपडेटेड 1 November 2025 at 15:01 IST
बेटे के जन्म के बाद ऐसा हुआ परिणीति-राघव का हाल, वायरल फोटो देख छूट जाएगी हंसी
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। दिवाली से पहले ही उनके घर किलकारी गूंजी थी। अब उनके पति राघव चड्ढा ने एक फनी फोटो शेयर की है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर कुछ दिन पहले ही नन्हा मेहमान आया है। चमकीला स्टार ने बेटे को जन्म दिया है जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया।
Image: Instagram
नवजात शिशु का ध्यान रखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। आपको 24 घंटे उसकी सेवा में लगे रहना पड़ता है। ऐसा ही कुछ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ भी हो रहा है।
Image: InstagramAdvertisement

राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाई है जिसे उनकी पत्नी परिणीति ने भी रीशेयर किया है। इस फोटो में कपल बता रहा है कि बेबी आने के बाद उनकी क्या हालत हो गई है।
Image: instagram
इस फोटो में राघव कॉफी का मग पकड़े दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘बेबी ड्यूटी+वर्क ड्यूटी को कॉफी से एनर्जी मिल रही है’। इसे शेयर कर परिणीति ने लिखा- ‘राघव सच बोल रहे हैं’।
Image: instagramAdvertisement

परिणीति और राघव की इस फोटो से साफ समझ आ रहा है कि कैसे बेबी के आने के बाद उसके और काम के बीच बैलेंस करना पड़ रहा है। कपल को खुद के लिए भी रेस्ट नहीं मिल रहा और उनका कॉफी पर गुजारा चल रहा है।
Image: InstagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 15:01 IST