
Bhagam Bhag 2: ‘हेरा फेरी 3’ के बाद अब ‘भागम भाग 2’ में भी अक्षय कुमार संग दिखेंगे परेश रावल, होगा डबल रोल, गोविंदा को किसने किया रिप्लेस?
Bhagam Bhag 2: ‘भागम भाग 2’ को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। अक्षय कुमार अपनी 2006 की कॉमेडी हिट फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसमें परेश रावल भी नजर आएंगे। हालांकि, दूसरे पार्ट में गोविंदा नहीं दिखेंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जबसे ‘भागम भाग 2’ बनने की खबरें आई हैं, तबसे ही फैंस खासा उत्साहित हैं। पहले पार्ट को प्रियदर्शन ने बनाया था जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल और लारा दत्ता नजर आए थे। अब इसका सीक्वल आ रहा है।
Image: IMDb
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘भागम भाग 2’ में परेश रावल डबल रोल करने वाले हैं। एक्टर ने पोर्टल से बातचीत में कहा कि ‘हां, मैं कर रहा हूं। मैं काफी उत्साहित हैं। मजा आएगा, धमाल होगा’।
Image: IMDbAdvertisement
‘भागम भाग 2’ में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार और मीनाक्षी चौधरी भी नजर आएंगी। ये उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी जो थ्रिएटर में रिलीज होने वाली है। हालांकि, सीक्वल में गोविंदा नहीं दिखेंगे।
Image: IMDb
खबरों की माने तो, ‘भागम भाग 2’ में गोविंदा को मनोज बाजपेयी ने रिप्लेस किया है। अब मनोज की कास्टिंग से फैंस नाराज हो गए हैं। उनकी मांग है कि ‘भागम भाग 2’ में भी गोविंदा को वापस लाया जाए।
Image: instagramAdvertisement
जहां 2006 की फिल्म ‘भागम भाग’ प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित की गई थी, वहीं ‘भागम भाग 2’ का निर्देशन राज शांडिल्य करने वाले हैं जिन्हें आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ बनाने के लिए जाना जाता है।
Image: IMDb